Adesh Gupta Resigns: देश की राजधानी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली नगर निगम चुनाव में हार मिलने के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। जानकारी दे दें कि जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।