India News (इंडिया न्यूज),West Bengal murshidabad violence :संशोधित वक्फ अधिनियम के खिलाफ शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन हुआ जो हिंसक हो गया। प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी। इसके बाद अब स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, दुकानें फिर से खुल रही हैं और विस्थापित परिवार लौटने लगे हैं।

एडीजी जावेद शमीम ने क्या कहा ?

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जावेद शमीम ने एक बार फिर स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, प्रभावित इलाकों में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानें खुलने लगी हैं और लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं।  एडीजी ने कहा, अब तक 19 परिवार अपने घर लौट चुके हैं। मालदा और मुर्शिदाबाद दोनों जिला प्रशासन उन लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

210 लोग गिरफ्तार

एडीजी ने आगे कहा, अशांति फैलाने और हिंसा भड़काने के आरोप में अब तक 210 गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की भी अपील की। उन्होंने कहा, मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और जानकारी की पुष्टि करें। अगर हमें शांति बनाए रखनी है, तो हमें अफवाहों को फैलाना बंद करना होगा।

स्थिति काफी तनावपूर्ण

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विरोध प्रदर्शन के कारण पश्चिम बंगाल में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। हिंसा इस हद तक भड़क गई कि इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। मुर्शिदाबाद के सुती, धुलियान, समसेरगंज और जंगीपुर इलाकों में शुक्रवार को स्थिति गंभीर हो गई।

पिता-पुत्र की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए एडीजी ने कहा, एक अलग मामला दर्ज किया जाएगा और इस हत्या में शामिल सभी लोगों, अपराधियों और दर्शकों, दोनों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। साथ ही अपराधियों को सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा, आरोपियों की सही पहचान करने में समय लगेगा, लेकिन किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस तैनात

हिंसा भड़कने के बाद पुलिस स्थिति को फिर से सामान्य करने की कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार की सुबह पुलिस सार्वजनिक घोषणाएं करती नजर आई, जिसमें दुकानदारों को फिर से खोलने और निवासियों को सामान्य जीवन में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एडीजी शमीम ने कहा, पुलिस की पहली प्राथमिकता मुर्शिदाबाद में पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल करना है और हमें पूरा भरोसा है कि यह जल्द ही हासिल हो जाएगा।

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में शुक्रवार से ही वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते सुती, शमशेरगंज और जंगीपुर समेत कई इलाकों में अशांति की खबरें आईं। साथ ही कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए।

मन में होने वाली बेचैनी, बिना बात का गुस्सा और स्ट्रेस, ओवरथिंकिंग को मात्र 5 दिनों में ठीक कर देगा ये रत्न, दाम में इतना सस्ता कि हर एक को देता है संतुष्टि

डॉक्टर्स ने बताया खाने के लिए सही नहीं कोई भी तेल का सेवन, आज ही जान लें सेहतमंद रहने के लिए कौन-सा तेल रहेगा सुपर बेस्ट