India News ( इंडिया न्यूज़ ) Aditya L-1 Updates : हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO) ने सफलता के झंडे गाड़ रहा है। अब शनिवार को अंतरिक्ष से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, जिसे इसरो ने अपने X हैंडल से शेयर किया है। बता दें, खुशखबरी आदित्य मिशन L1 को लेकर है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने सूरज मिशन आदित्य L1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ये अपडेट दिया कि आदित्य L1 अब तक 9.2 लाख किमी की दूरी तय कर चुका है और सन प्वॉइन्ट L1 को तलाश रहा है। आदित्य L1 ने पृथ्वी के प्रभाव वाले क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचकर यह दूरी तय की है। यह लगातार दूसरी बार है, जब इसरो पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर अंतरिक्ष यान भेजने में सफल हुआ है।
बता दें, भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इसे आदित्य-एल1 की सूर्य की ओर पहली छलांग बताई है। आने वाले 16 दिनों के दौरान आदित्य-एल1 पांच बार अपनी कक्षा बदलेगा और इसके बाद एल 1 पॉइंट की ओर छलांग लगा लेगा। आदित्य-एल L1 तक की यात्रा पूरी करने के बाद आदित्य के सारे पेलोड्स ऑन किए जाएंगे।
ये भी पढ़े- S. Jaishankar: वाशिंगटन डीसी में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा-भारत गैर-पश्चिमी लेकिन उसका विरोधी नहीं