India News (इंडिया न्यूज़), Aditya L1 Mission: भारत के लोगों के लिए फिर से गर्व करने का मौका है। भारतीय सूर्य मिशन ने पेलोड सूट (SUIT) से सूर्य की तस्वीरें कैद की हैं। इस बात की जानकारी इसरो की ओर से आज (8 दिसंबर) दी गई है।
ISRO की आधिकारिक X हैंडल की ओर से पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें कहा गया कि ”सूट पेलोड ने अल्ट्रवॉयलेट वेवलेंथ्स के पास सूर्य की फुल डिस्क इमेज कैप्चर की हैं। तस्वीरें में 200 से 400 एनएम तक की वेवलेंथ में सूर्य की पहली फुल-डिस्क रिप्रजेंटेशन शामिल है। तस्वीरें सूर्य के फोटोस्फीयर और क्रोमोस्फीयर के जटिल विवरण में प्रदान करती हैं।”
इसरो ने क्या कहा
इसरो द्वारा दिए गए बयान में बताया गया कि SUIT विभिन्न वैज्ञानिक फिल्टरों की मदद से वेवलेंथ रेंज में सूर्य के फोटोस्फीयर और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरों को कैप्चर करता है। सूर्य मिशन का सूट पेलोड 20 नवंबर, 2023 को चालू किया गया था। जिसके बाद 6 दिसंबर, 2023 को पहली लाइट साइंस इमेज लीं गई। ये तस्वीरें 11 अलग-अलग फिल्टर का उपयोग करके ली गई है।
Also Read:-
- International Civil Aviation Day 2023: यहां जानें इतिहास से लेकर सबकुछऑनलाइन
- ट्रैफिक चालान का अब घर बैठे भी कर सकते है पता, जानें कैस?