India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood: राजधानी दिल्ली के बाद अब उससे सटे नोएडा में भी यमुना को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। रविवार तक के लिए सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद कर दिए गए हैं। वहीं नोएडा के निचले इलाकों में राहत बचाव कार्य तेज हो गया है। वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में बाढ़ का करेंगे निरीक्षण। इसके साथ ही राहत कैंपों का जायजा लेंगे।
घर छोड़ खुले आसमान में रहने को मजबूर लोग
बता दें कि 1978 के बाद यमुना के बढ़े जलस्तर ने दिल्लीवासियों के लिए मुश्किल हालात बना दिए हैं। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से उसके किनारे बसे कई गांव डूब गए हैं। दिल्ली की सड़कें पानी में डूब गई हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके में रह रहे लोग अपना घर छोड़कर सड़क पर आ गए हैं। खुले आसमान के नीचे रहने के लिए ये लोग मजबूर हो गए हैं।
राजघाट के पास जलभराव की स्थिति
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब यमुना नदी का लेवल घटकर 208.48 मीटर पर आ चुका है। दिल्ली के राजघाट, आईएसबीटी क्षेत्र, ओखला, यमुना बाजार, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी, मठ बाजार, ब्रिज के पास नीली छत्री मंदिर, मजनूं का टीला, बेलापुर शमसान घाट, मयूर विहार के निचले इलाके, जगतपुर में मुख्य यमुना मार्ग, पुराना किला, ग्यासपुर मिलेनियम डिपो स्लम और रिंग रोड सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
Also Read:
- देश के इन राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम
- तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट किए जारी, टंकी फुल करवाने से पहले करें चेक