India News ( इंडिया न्यूज़ ) Japan Moon Mission : भारत के चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब अन्य देश भी चांद पर पहुंचने के लिए कमर कस रहे हैं। अब हाल ही में चांद पर जाने के लिए जापान ने एक कदम बढ़ा लिया है। आज सुबह जापान की अतंरिक्ष एजेंसी जापान एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने अपना मून मिशन ‘मून स्नाइपर’ को लॉन्च किया है।तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से H-IIA रॉकेट के जरिए यह लॉन्चिंग हुई है। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा लॉन्च किया जाने वाले मून मिशन में रॉकेट एक लैंडर के साथ गया है, जिसके चार से छह महीने में चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह देश कर रहे हैं चंद्रमा की सतह पर उतार

बता दें, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा की सतह पर अपने अंतरिक्ष यान उतारने सक्षम रहे हैं। वहीं भारत पहला ऐसा देश बना जिसने अपना झंडा फहराया। पिछले वर्ष जापान द्वारा चंद्रमा पर लैंडिंग के दो पहले प्रयास विफल रहे थे। JAXA का OMOTENASHI लैंडर से संपर्क टूट गया और नवंबर में लैंडिंग का प्रयास पूरी तरीके से खराब हो गया।वहीं जापानी स्टार्टअप आईस्पेस (9348.टी) द्वारा बनाया गया हकुतो-आर मिशन 1 लैंडर, अप्रैल में चंद्रमा की सतह पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आज जापान की अतंरिक्ष एजेंसी जापान एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने अपना मून मिशन ‘मून स्नाइपर’ को लॉन्च किया।

ये भी पढ़े  

China Bans IPhone : चीन में आईफोन पर लगा बैन, सरकार ने दिए आदेश

New York में कार चोरी की घटनाएं 19% बढ़ीं, पुलिस ने कहा चोरी होने की यह है वजह