India News (इंडिया न्यूज), Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वालों में एक नौसेना अधिकारी भी शामिल है। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी हिमांशी नरवाल से महज 8 दिन पहले हुई थी और वे हनीमून के लिए कश्मीर गए थे। हालांकि,वो हनीमून के लिए यूरोप जाने वाले थे, लेकिन किस्तम को शायद कुछ और ही मंजूर था। वीजा न मिलने की वजह से उन्हें प्लान बदलना पड़ा और वे कश्मीर चले गए।

महज आठ दिन पहले हुई थी शादी

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल 26 साल के थे और उनकी शादी हिमांशी नरवाल से महज आठ दिन पहले हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वे दोनों हनीमून के लिए यूरोप जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ा। विनय हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। उनका परिवार हरियाणा के करनाल के सेक्टर 7 में रहता है।

मेरी बच्ची को कुछ मत करना…इंडियन आर्मी को आतंकी समझ हाथ जोड़कर दहाड़े मार रोने लगी महिला, Video देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

पत्नी  सामने मारी गोली

हिमांशी के सामने ही आतंकियों ने विनय को गोली मारी। हालांकि, हिमांशी को कुछ नहीं हुआ और वे ठीक हैं। विनय और हिमांशी 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पहुंचे और 22 अप्रैल को पहलगाम के होटल में चेक इन किया। हिमांशी नरवाल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि विनय और वह पहलगाम के पास मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर टूरिस्ट प्लेस बैसरन वैली घूमने गए थे। तभी आतंकी आए और फायरिंग कर दी। वीडियो में हिमांशी कहती नजर आ रही हैं, ‘मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी, तभी एक शख्स आया और विनय की तरफ इशारा करते हुए कहा- यह मुसलमान नहीं है और फिर उसने फायरिंग कर दी।’

भारत के सामने क्या है पाकिस्तान की औकात, अगर जंग हुई तो इतने दिन में ही हो जाएगा फूस, जानें  हिंदुस्तान का कितना होगा नुकसान ?