India News (इंडिया न्यूज), Akali Dal Councillor Shot Dead : पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जिले के जंडियाला गुरु से पार्षद हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उनकी हत्या छेहरटा साहिब गुरुद्वारा के पास की गई। उनके सिर में दो गोलियां मारी गईं। पीड़ित के भाई और बहनोई ने आरोप लगाया कि हमलावर वही लोग थे जिन्होंने पहले हरजिंदर के घर पर गोलियां चलाई थीं और उन्हें धमकियां दी थीं।

नकाबपोश लोगों ने गोलियां चलाई

पार्षद अमृतसर के छेहरटा में एक समारोह में शामिल होने आए थे। जैसे ही वे बाहर निकले, बाइक सवार नकाबपोश लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पंजाब पुलिस के एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “जब हरजिंदर सिंह अपने रास्ते पर जा रहे थे, तभी तीन से चार लोगों को लेकर एक मोटरसाइकिल उनके पास आई और उन्होंने गोलियां चला दीं। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।”

उन्होंने कहा, “उनके भाई और बहनोई के अनुसार, हमलावर वही लोग थे जिन्होंने पहले उनके घर पर गोलीबारी की थी और उन्हें धमकियां दी थीं।” वरिष्ठ शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने हत्या की निंदा की और आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के तहत बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की।

पुलिस ने दो शूटरों को किया अरेस्ट

बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कृष्णा गैंग के शूटर शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही दो पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों शूटरों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक पार्षद के घर पर पहले भी चलाई गई थी गोलियां

मजीठिया ने दावा किया कि कुछ दिन पहले पार्षद के घर पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने हमले का सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया था। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। श्री अमृतसर साहिब जिले के जंडियाला गुरु से शिरोमणि अकाली दल के मौजूदा पार्षद हरजिंदर सिंह की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले पार्षद हरजिंदर सिंह के घर पर गोलियां चलाई गई थीं।

दुनिया की चौथी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना भारत, लेकिन खुश नहीं कांग्रेस…! मोदी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना

‘संयम रखें, सोच संभलकर बोलें…’, जांगड़ा और विजय शाह जैसे नेताओं को PM मोदी की फटकार, दे डाली ये नसीहत!