India News (इंडिया न्यूज), Ali Merchant Third Marriage: ‘बिग बॉस’ और ‘लॉक अप’ जैसे कई रियलिटी शोज में काम कर चुके अली मर्चेंट ने 2 नवंबर को तीसरी शादी कर ली है। अंदलीब जैदी संग उन्होंने शादी रचाई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। एक्टर ने 2 नवंबर को लखनऊ में एक और नए सफर की शुरुआत की है। तो चलिए देखते हैं, निकाह की कुछ खास तस्वीरें।

अली मर्चेंट की तीसरी बेगम अंदलीब

38 साल के अली मर्चेंट ने 2 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंदलीब जैदी के साथ निकाह किया है। जिसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि अभी उन्होंने ऑफिशियल फोटोज को रिलीज नहीं किया है। बस जो दोस्त-यारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं, उसमें ही एक्टर सेहरा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अपनी बेगम के आगे वो फीके लग रहे हैं।

अनम मर्चेंट से हुई थी दुसरी शादी

बता दें कि, अली मर्चेंट ने दो शादियां की थीं। पहली उनकी सारा खान के साथ हुई थी, जो दो महीने में ही टूट गई थी। फिर दूसरी इनकी अनम मर्चेंट से हुई थी और 5 साल बाद ये भी उनसे अलग हो गए थे।

कौन हैं अली मर्चेंट की पत्नि अंदलीब?

अली मर्चेंट ने अब पेशे से एक मॉडल अंदलीब जैदी से निकाह किया है। इन दोनों की मुलाकात एक फैशन-शो के दौरान हुई थी। शादी में इनके परिवार और कुछ एक दोस्त-यार ही शामिल दिखे थे।

मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन देंगे अली

जानकारी के लिए बता दें कि, अली मर्चेंट अब 15 नवंबर को मुंबई में अपना वेडिंग रिसेप्शन देंगे

ये भी पढ़े