India News (इंडिया न्यूज), Aligarh Name Change: उत्तर प्रदेश में जगहों के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार अब भाजपा सरकार अलीगढ़ का नाम बदलने की पूरी तैयारी में हैं। जल्द ही अलीगढ़ का नाम बदला जा सकता है। इसको लेकर नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया। सभी सभासदों ने इसपर सहमति जताई है। अलीगढ़ का नाम बदलकर अब हरिगढ़ कर दिया जाएगा। शासन को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।
बता दें लंबे समय से नाम परिवर्तन की मांग चल रही थी। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता नीरज शर्मा ने नाम बदलने को लेकर अभियान चला रखा है।
अलीगढ के मेयर प्रशांत कही यह बात
अलीगढ का नाम बदलने के प्रस्ताव पर अलीगढ के मेयर प्रशांत सिंघल का कहना है, ”कल एक बैठक में अलीगढ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया था। सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। अब यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा। यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।”
जानें अलीगढ़ के बारे में कुछ रोचक बातें-
- अलीगढ़ को 18 वीं शताब्दी से पहले कोल या कोइल के नाम से जाना जाता था।
- अलीगढ़ का यह नाम ‘नजफ़ खां’ ने रखा है
- अलीगढ़ का उल्लेख महाभारत और रामायण में भी किया गया है।
- अलीगढ़ राजधानी दिल्ली से करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- अलीगढ़ प्रदेश के 50 प्रमुख शहरों में भी शामिल है।
- अलीगढ़ को दोआब का क्षेत्र माना जाता है।
- अलीगढ़ दो नदियों गंगा और यमुना के बीच में स्थित है।
- अलीगढ़ में सेंगर, रुतबा, सिरसा, छोइया, नीम, बड़गंगा, रद और काली नदियों का भी अस्तित्व मिलता है।
- वर्तमान समय में अलीगढ़ से गंगा, यमुना और काली नदी को छोड़कर बाकी सारी नदियां विलुप्त हो चुकी हैं।
- अलीगढ़ में अलीगढ़ का किला, मुगलकाल का जामा मस्जिद प्रसिद्ध है।
- अलीगढ़ में जिले में मौलाना आजाद लाईब्रेरी है। जो 4.75 एकड़ में फैली हुई है। यह लाईब्रेरी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है।
यह भी पढ़ें-
- Aligarh Name Change: पास हुआ प्रस्ताव, अब इस नाम से जाना जाएगा अलीगढ़
- दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुला जहर, इतने दिनों तक जारी रहेगा प्रदूषण…
- दिवाली से पहले इन लोगों को महज 25 रुपये किलो में…
- खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, सिर दर्द, आंखों में जलन, गले में…