India News (इंडिया न्यूज), All Religion Harmony Rally: पूरा देश आज अयोध्या में श्रीराम के आने की खुशी में दिवाली मना रहा है। इसके साथ ही देश के राजनीति में भी उठा पटक चल रही है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दोपहर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ तालमेल को बैठाते हुए सोमवार को महानगर में सर्व-धर्म सद्भाव रैली की शुरुआत की। विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं और पार्टी नेताओं के साथ, उत्साही टीएमसी प्रमुख ने कोलकाता के हाजरा मोड़ से ‘संघी मार्च’ को शुरू किया।

ममता बनर्जी ने शुरु की सर्व-धर्म सद्भाव रैली

बता दें कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ट्रेडमार्क सफेद और नीली बॉर्डर वाली सूती साड़ी और गले में शॉल लपेटे सड़क के दोनों ओर हाथ जोड़कर लोगों और दर्शकों का अभिवादन करती देखी गईं। ममता बनर्जी ने शहर के प्रतिष्ठित कालीघाट मंदिर में पूजा और प्रार्थना करने के बाद रैली शुरू की।

ममला ने राम मंदिर कार्यक्रम को कहा नौटंकी शो

बनर्जी, ने पहले ही राम मंदिर कार्यक्रम को “लोकसभा चुनाव से पहले नौटंकी शो” के रूप में भाजपा की आलोचना की थी। हाजरा मोड़ से रैली का नेतृत्व कर रही हैं, जिसके दौरान वह चर्च ,गुरुद्वारे और मस्जिदों सहित विभिन्न धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न पूजा स्थलों का दौरा भी करेंगी। रैली का समापन पार्क सर्कस मैदान में एक विशाल सभा के साथ होगा।

Also Read: