India News (इंडिया न्यूज़), Amarnath Yatra: मंगलवार को तीन दिन बाद अमरनाथ यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना किया गया है। ये जत्था जम्मू के भगवती नगर से रवाना हुआ है। इस यात्रा को लेकर भोले के भक्तों में भारी जोश देखा गया और बम बम भोले के नारे लग रहे हैं।
बता दें कि भारी बारिश के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) मंगलवार को खोल दिया गया है। रास्ते में फंसे हजारों वाहनों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया काफी मुश्किलों के बाद से जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना किया जा रहा है।
4 दिन बाद फिर शुरु हुई यात्रा
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण यात्रा को रोका गया था। ये यात्रा चार दिन बाद दोपहर डेढ़ बजे रवाना हुई है। यात्रा में कई बसों सहित 210 निजी वाहनों में सवार हुए। उधर, जम्मू भी भोले के जयकारों से गूंज उठा।
इन राज्यों के लोग यात्रा में शामिल
अमर नाथ की यात्रा में राजमार्ग खुलने के बाद यूपी, गुजरात, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देशभर के अन्य राज्यों से भक्तों के रिश्तेदार व दोस्त निकलने की तैयारी में जुट गए। सभी भोले बाबा की जय जय कार लगा रहे है।
ये भी पढ़ें – Asaduddin Owais On UCC: असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. सी. आर से मुलाकात कर UCC का विरोध करने का किया अनुरोध