India News (इंडिया न्यूज),Ram Navami Ram Lalla Surya Tilak:उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी पर आस्था की लहर है। पूरा शहर राममय नजर आ रहा है। राम मंदिर की भव्यता देखने लायक है। आज सूर्य की किरणों से रामलला का अभिषेक किया गया। 4 लेंस और चार दर्पणों की मदद से सूर्य की किरणें रामलला के माथे तक पहुंचीं।

भक्तिमय हो गया मंदिर परिसर

वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान राम और माता सीता के जयकारे लगाए। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर राममय हो गया। राम मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। रविवार सुबह से ही राम मंदिर में कार्यक्रम शुरू हो गए थे। रामलला के सूर्य तिलक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग राम मंदिर पहुंचे और इसके साक्षी बने। राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर ड्रोन से सरयू के जल की वर्षा की गई।

देखें वीडियो

 

राम मंदिर में आए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे इतने उत्साहित हैं कि उन्हें गर्मी का भी एहसास नहीं हो रहा है। अयोध्या में हर तरफ भगवान राम के जयकारे गूंज रहे हैं। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु राम मंदिर पहुंच चुके हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

मनाया जाएगा दीपोत्सव

12 बजे सूर्य तिलक के बाद आगे के कार्यक्रम होंगे।अब शाम को अयोध्या में सरयू तट पर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे। राम मंदिर के पंडित आचार्य विक्रम ने बताया कि श्रृंगार आरती के बाद भव्य और दिव्य यज्ञ अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें एक लाख आहुतियां चढ़ाई जा रही हैं। वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस का पाठ संपन्न होगा।

हत्यारिन मुस्कान का साहिल और सौरभ के अलावा इस लड़के से चल रहा था चक्कर, जांच में हुआ ऐसा खुलासा, देख सन्न रह गई पुलिस!

इजरायल के सामने इस ताकतवर मुस्लिम देश ने टेके घुटने, हाथ जोड़कर कहा- कभी आपके रास्ते में नहीं आऊंगा…