India News ( इंडिया न्यूज़ ) America Shooting : अमेरिका के सिएटल में एक व्यस्त इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस गोलीबारी में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ये गोलीबारी शुक्रवार रात रेनियर बीच सेफवे के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे 9200 रेनियर एवेन्यू साउथ में स्थित एक किराने की दुकान के पास हुई। हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर की जन सूचना अधिकारी सुसान ग्रेग ने बताया कि पांच लोगों को गोली मारी गई है। जिसमें चार लोगों को देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
बता दें, पुलिस का कहना है कि अभी तक हमले की वजह साफ नहीं है। पुलिस द्वारा दो संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिन पर गोलीबारी करने का शक है। सिएटल पुलिस के प्रमुख एड्रियन डियाज ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। चार घायलों को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल का मौके पर ही इलाज किया गया।
इवेंट में 20 साल के उम्र के लोग थे
हमले में घायल हुए लोगों की उम्र 20 साल तक की बताई जा रही है। ये सभी लोग एक आयोजित इवेंट में खाना, कपड़े और खिलौने देने के लिए शामिल हुए थे। पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह तुरंत पता नहीं चला है कि क्या पीड़ितों को निशाना बनाया गया था और गोलीबारी से ठीक पहले क्या हुआ था।
ये भी पढ़े- यूएन का बड़ा दावा, भरपेट भोजन के अभाव से जूझ रहे लाखों लोग