India News (इंडिया न्यूज), Amethi Murder Case: उत्तर प्रदेश से एक बार फिर दिल को दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की की उसी के घर में जिंदा जलाकर हत्या कर दी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आज (गुरुवार) इस मामले में फोरेंसिक टीम जांच करने घटनास्थल पर पहुंची। यह घटना बुधवार (25 अक्टूबर) का बताया जा रहा है।

  • पांच नामजद व तीन अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज
  • फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी

घर के छत पर लड़की को जलाया

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता जितेंद्र कुमार शुक्ल बुधवार की शाम लगभग 6 बजे घर के पास में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में गए थें। तभी उनके भतीजा रजत कुमार ने घर पर आग लगने की जानकारी दी। जिसके बाद जितेंद्र आनन-फानन में घर पुहंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने जो देखा उससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उनते घर के छत पर उनकी 16 साल की बेटी शिवी आग के लपेटे में है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला आरोपी छत से भाग रहा है। जिसके बाद पिता ने किसी तरह से आग बुझाया और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।

पिता ने मामला दर्ज करवाया

पिता ने इस मामले का आरोप गांव स्थित पूरे लोहांगी निवासी फैजान व गुफरान, कस्बा निवासी प्रिंस पाल व जावेद अहमद तथा कटरा निवासी राम बहादुर यादव व तीन अज्ञात युवकों पर लगाया है। पिता का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को जलाकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। काफी समय समझाने के बाद पीड़ित शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुआ।

घटनास्थल का निरीक्षण

घटना के बाद एएसपी हरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही स्थानीय पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिता के शिकायत पर पांच नामजद व तीन अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read: