India News ( इंडिया न्यूज़ ) Elvish Yadav Latest Photo : बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। उन पर रेव पार्टी का आयोजन करने और नशे के लिए जहरीले सांपों की तस्करी का आरोप लगाया हुआ है। इसके साथ ही नोएडा के पुलिस स्टेशन में एल्विश और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई है। वहीं विवादों के बीच एल्विश यादव, सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) में नजर आए। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान और एल्विश के साथ एक्ट्रेस मनीषा रानी (Manisha Rani) भी नज़र आई है। कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने शुक्रवार को वीकेंड का वार एपिसोड का एक नया प्रोमो शेयर किया, जहां सलमान खान (Salman Khan), एल्विश और मनीषा का स्टेज पर स्वागत करते है। स्टेज पर सलमान के संग एल्विश और मनीषा खूब मस्ती करती है। वहीं एल्विश ने सलमान के संग फोटो भी शेयर की है।

एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

हाल ही में एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलामन खान के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिसमें वह पर्पल कलर की होडी में नजर आ रहे हैं। किसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का ट्राउजर भी करी किया है। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं सलमान खान भी काफी डैशिंग लग रहे हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

एल्विश ने कैप्शन में लिखी ये बात

एल्विश यादव ने बिग बॉस के सेंट पर सलमान खान के सॉन्ग शेर की तस्वीर में लिखा – वक्त अजीब चीज है इसके साथ ढल गए, तुम भी बहुत करीब थे अब अब बहुत बदल गए। इस तरह से बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने ये क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है। वहीं एल्विश अब अपनी कैप्शन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें – Bollywood Celebs-Dhanteras: अनुपम खेर से लेकर हेमा मालिनी तक, इन सेलेब्स ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं