India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah on CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) पश्चिम बंगाल के कोलकाता के धर्मतला में एक रैली को संबोधित किया। जिसके दौरान उन्होंने जमकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया है। इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ”किसी राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो वो राज्य कभी विकास कर सकता है क्या? इसीलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं। ममता दीदी, सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता। हम इसे लागू करके रहेंगे। वहां से आने वाले हिंदू बहनों भाइयों का इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा और आपका है।”
- 2024 में नरेंद्र मोदी को पीएम पद दिलवाएं
- हले घुसपैठ की मदद से संसद नहीं चलने देती थी
मांगा जनता का समर्थन
इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया है कि साल 2024 में होने वाले चुनाव में बीजेपी जीत हासिल करेगी। जनता से समर्थन मांगते हुए उन्होंने कहा कि मैं आज आवाहन करने आया हूं। पश्चिम बंगाल में 2026 में बीजेपी सरकार बनाने के लिए 2024 के चुनाव में अपना मत डाल कर फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर हमला किया।
बंगाल को बर्बाद कर दिया
उन्होंने कहा कि सीएम बनर्जी पहले घुसपैठ की मदद से संसद नहीं चलने देती थी। अब वो वोटर कार्ड बनाकर देती हैं। बंगाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। नेताओं के घरों में नोटों की गड्डियां मिली है। यह सबको साफ दिख रहा है। उद्योग, अध्यात्म, आजादी आंदोलन में देश का नेतृत्व करने वाला बंगाल को दीदी ने पिछड़ा बना दिया। उन्होंने प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है।
Also Read:
- Garib Kalyan Anna Yojana: कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, गरीबों और महिलाओं को मिलेगा फायदा
- New York: अमेरिका में भारतीय छात्र पर परिवार के सदस्यों की हत्या का आरोप, हुआ गिरफ्तार
- Bihar Crime: मां-पिता हो जाए सावधान, स्कूली वैन के ड्राइवर ने दो मासूमों को बनाया हवस का शिकार