India News (इंडिया न्यूज) Amritpal Singh CM candidate: पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी बात सामने आई है। असम की जेल में बंद सांसद के पंजाब के अगले सीएम बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने 2023 में गिरफ्तार किया था। उन पर अमृतसर के बाहरी इलाके में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने असम के डिब्रूगढ़ की एक स्थानीय अदालत से उनकी ट्रांजिट रिमांड हासिल की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने रविवार को अमृतपाल सिंह को पंजाब का अगला सीएम उम्मीदवार घोषित किया। यह घोषणा तलवंडी साबो में पार्टी की ओर से आयोजित बैसाखी सम्मेलन के दौरान की गई। इस दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डेढ़ साल तक अमृतपाल सिंह के लिए प्रचार करने की अपील की।

खुलने लगी दुकानें… 200 दंगाई चढ़े पुलिस के हत्थे, मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद अब कैसे हैं हालात? इस अधिकारी ने सबकुछ बता दिया!

कांग्रेस ने जीती थीं 18 सीटें

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। आप ने 92 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था। कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटें मिली थीं। शिअद और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। भाजपा को सिर्फ एक और शिअद को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं।

बता दें, शुक्रवार को अमृतपाल के करीबी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने अजनाला कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीँ, इससे पहले पपलप्रीत सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद था। एनएसए के तहत एक साल की हिरासत खत्म होने के बाद पंजाब पुलिस उसे 9 अप्रैल को लेकर आई थी। पपलप्रीत पर अजनाला थाने पर अटैक करने का भी आरोप है।

सऊदी अरब का ऐलान, अगले 16 सालों तक इस सीजन में हज की सैर नहीं कर पाएंगे मुसलमान