India News (इंडिया न्यूज़), Amritsar: पंजाब में जुड़वां बच्चों वाली गर्भवती महिला को बिस्तर से बांध कर पति ने आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि दंपति के बीच शुक्रवार को तीखी बहस हुई जिसके बाद व्यक्ति ने पिंकी को बिस्तर से बांध दिया और उसे आग लगा दी। पंजाब से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला..

क्या जीजा साले के बीज हुई अनबन? Aayush Sharma ने Salman से दूरी का बताया सच – Indianews

गर्भवती पत्नी के शरीर में लगा दी आग

पंजाब से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आ रही है। एक पुरुष और एक महिला हमेशा एक सपने में रहते हैं कि उनकी संतान हो और उस दौरान महिला का बहुत ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। लेकिन ये जानकर आप हैरान होंगे कि हर महिला को इसका सुख प्राप्त नहीं हो पाता। वैसे ही एक भयावह घटना में, पंजाब में एक गर्भवती महिला को उसके पति ने शुक्रवार को बहस के बाद कथित तौर पर उसे आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय महिला, जो छह महीने की गर्भवती थी, की मौके पर ही मौत हो गई।

Blue Whale Challenge: ब्लू-व्हेल चैलेंज का बढ़ता खौफ, जानें कैसे पलक झपकते बना रहा बच्चों को अपना शिकार-Indianews 

दोनों के रिश्तों में खट्टास बढ़ी

पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच शुक्रवार को तीखी बहस हुई जिसके बाद आदमी ने पिंकी – जो जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रही थी – को बिस्तर से बांध दिया और गुस्से में उसके शरीर में आग लगा दी। यह घटना शुक्रवार को अमृतसर के पास बुल्लेनांगल गांव की बताई गई। अधिकारियों ने कहा, “सुखदेव और पिंकी के बीच तनावपूर्ण संबंध थे और वे विभिन्न मुद्दों पर झगड़ते थे। शुक्रवार को भी उनके बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद सुखदेव ने पिंकी की हत्या कर दी और भाग गया।”