India News (इंडिया न्यूज), Anant Singh Bail: बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक रहे अनंत सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जहां उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें AK47 और बुलेट प्रूफ मामले में बरी कर दिया है। बता दें कि, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी किया है। पटना सिविल कोर्ट ने इस मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई थी। बता दें कि, अनंत सिंह साल 2016 से जेल में बंद हैं। फिलहाल अनंत सिंह के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है। इसलिए अनंत सिंह आज या कल बेउर जेल से बाहर आ जाएंगे।
अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत
लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह पैरोल पर बाहर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में JDU उम्मीदवार ललन सिंह की काफी मदद भी की थी। अनंत सिंह ने उस समय कहा था कि वह जल्द ही हमेशा के लिए बाहर आ जाएंगे। अनंत सिंह कहते रहे हैं कि उन्हें IPS अधिकारी लिपि सिंह ने जानबूझकर फंसाया है। हालांकि, तब अनंत सिंह विपक्ष के साथ थे। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जो आरजेडी की विधायक थीं, अब पाला बदलकर जेडीयू में शामिल हो गई हैं।
केजरीवाल केस पर कोर्ट की नई सुनवाई, अंतरिम जमानत से किया मना, इस तारीख को होगा फैसला
अनंत सिंह ने चुनाव में ललन सिंह की मदद की
बता दें कि, अनंत सिंह की अपनी जाति के वोटर जब उनसे नाराज थे, तब अनंत सिंह ने खुद जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह की पैरोल के दौरान चुनाव में मदद की थी। मोकामा और आसपास के इलाकों में उनकी चुनावी गाड़ी फंस गई थी, जिसे अनंत सिंह ने धक्का देकर निकाला था। मोकामा को अनंत सिंह का अभेद किला माना जाता है। साल 2005, 2010 और 2015 में ललन सिंह ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी। साल 2010 और 2005 में ललन सिंह ने रामविलास पासवान की पार्टी LJD से चुनाव लड़ा था। एक बार ललन सिंह अनंत सिंह से महज दो हजार वोटों से पीछे रह गए थे।
PM Modi और शाह ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-अनगिनत लोग…