India News(इंडिया न्यूज), Andhra Pradesh: पांच सालों के बाद हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब आंध्र प्रदेश में भी सरकार बदलने जा रही है। यहां पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि इस बार के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में TDP-JSP-BJP ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस पूरे चुनाव में चंद्रबाबू नायडू को एक अहम हिससा माना गया है। इसी के साथ आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ वह 12 जून को लेते नजर आएंगे। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।’
- तीसरी बार आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे
- चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे शपथ
- बीजेपी निभाएगी अहम हिस्सा
चंद्रबाबू नायडू की अहम भूमिका
देश भर में लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए। यहां पर तेलुगु देशम पार्टी ने भाजपा और जनसेना पार्टी के साथ चुनाव लड़ा और बहुमत के साथ जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू तीसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को तीसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इन चुनाव के परिणामों में चंद्रबाबू और नीतीश एक अहम हिस्सा रहे हैं और कल के एनडीए बैठक में भी दोनों दिग्गज नेता शामिल थे।
तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे
नायडू ने पहली बार लगभग 30 साल पहले 1995 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वह 2004 तक इस पद पर रहे। साल 2004 में वह चुनाव हार गए थे और उनकी जगह वाई एस राजशेखर रेड्डी मुख्यमंत्री बने। एक दशक के बाद और संयुक्त राज्य को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विभाजित करने के बाद, नायडू 2014 में नवगठित राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। हालांकि, वह फिर से 2019 में चुनाव हार गए थे और उनके स्थान पर वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बने। अब पांच साल के बाद से हुए चुनाव में टीडीपी फिर से सरकार बनाएगी और चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री वह पांच साल के अंतराल के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। इसी के साथ जगन मोहन रेड्डी की हार भी हुई।
BJP निभाएगी अहम भूमिका
वहीं एक तरफ जहां केंद्र सरकार में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी एक अहम रोल निभा रही है तो वहीं आंध्र प्रदेश की सरकार में भी भारतीय जनता पार्टी का अहम योगदान रहेगा। दरअसल, केंद्र में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपने सहयोगी दलों की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में टीडीपी एक प्रमुख सहयोगी दल के रूप में केंद्र की सत्ता में बीजेपी का साथ देगी। वहीं आंध्र प्रदेश में भी टीडीपी ने जनसेना पार्टी और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। ऐसे में आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार में भी बीजेपी का अहम रोल होगा। इसी के साथ आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों पार्टी एक दूसरे के लिए महत्वपूर्ण अंग बन चुकी है।