इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Announce Regarding Pf केंद्र सरकार द्वारा दिवाली पर देश के करीब 5 करोड़ से अधिक लोगों को शानदार तोहफा दिया गया है। सरकार ने 2020-21 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.5% के ब्याज दर को मंजूरी दी। इसके मुताबिक अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े उपभोक्ताओं के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज जमा होगा।

पांच करोड़ लोग होंगे लाभान्वित (Announce Regarding Pf)

वित्त मंत्रालय द्वारा 2020-21 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर की पुष्टि कर दी गई है और अब इसे पांच करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा किया जाएगा। जानकारी दे दें कि पिछले साल मार्च में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत कर दिया था। यह 7 साल में सबसे कम था। वहीं, 2018-19 में यह 8.65% था।

Also Read Cbi Court decision 38 साल बाद चर्चित गैंगस्टर राजन बरी

Connect With Us : Twitter Facebook