Aparna Yadav Joins BJP
इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली।
Aparna Yadav Joins BJP उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को करार झटका दे दिया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने साइकिल को छोड़ कमल थामने का फैसला कर लिया है। आज अपर्णा ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंच कर भगवा धारण कर लिया है। इस दौरान यूपी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
Aparna Yadav Joins BJP
अपर्णा बोली पीएम मोदी से हूं प्रभावित Uttar Pradesh Assembly Election 2022
भाजपा में शामिल होने के पीछे अपर्णा यादव ने कहा कि वह पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपर्णा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफों के पूल बांधे। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पार्टी से पहले राष्ट्र है और अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मेरे लिए देश सेवा के लिए भाजपा से बेहतर कोई पार्टी नहीं हो सकती।
Aparna Yadav Joins BJP
Read More: Bhagwant Mann as CM face in Punjab Elections पंजाब में केजरीवाल ने भगवंत मान पर खेला दांव जीते तो भगवंत होंगे पंजाब के सीएम
पहले थे प्रतिद्धंवदी अब थाम लिया कमल का दामन Uttar Pradesh Assembly Election
बता दें कि अपर्णा यादव ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ की कैंट सीट से लड़ा था। उस समय वह भाजपा की रीता बहुगुणा के खिलाफ चुनाव में उतरी थी और यहां उन्हें रीता से हार का स्वाद चखना पड़ा था। बता दें कि उस समय बीजेपी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई थी।
Aparna Yadav Joins BJP
Read More: Coalition continues in Uttar Pradesh भीम आर्मी के बाद अब बसपा करेगी क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन
Read More: Bhim Army Entry in UP Elections उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ेगी भीम आर्मी चुनाव, 33 उम्मीदवारों की सूची जारी