India News (इंडिया न्यूज), India Armenia Arms Deal : भारत में बन रहे सैन्य उपकरणों का लगातार दुनिया में डंका बज रहा है। भारत में बने हथियारों को खरीदनें में कई देशों ने अपनी रूचि दिखाई है। वहीं कुछ देशों ने आर्डर भी दे दिया है। अब इस लिस्ट में आर्मेनिया का नाम भी शामिल है। पिछले कुछ समय से आर्मेनिया और भारत के बीच सैन्य हथियारों को लेकर कई सारी डील्स हो चुकी है।
अब इस कड़ी में आर्मेनिया ने भारत की ट्राजन 155 मिमी तोप के लिए आर्डर दिया है। अजरबैजान के साथ युद्ध के बाद से ही आर्मेनिया-भारत का रक्षा सहयोग अपने चरम पर है। इससे पहले आर्मेनिया ने भारत से रॉकेट, रडार और मिसाइल प्रणालियों समेत उन्नत रक्षा प्रोद्यौगिकियों को लेकर भारत के साथ डील कर चुका है।
ट्राजन तोप की ताकत
ट्राजन तोप को भारत और फ्रांस ने मिलकर बनाया है। इसे लार्सन एंड ट्रुबो (L&T) और केएनडीएस फ्रांस के साथ मिलकर विकसित किया है। किसी तीसरे देश से इसका ऑर्डर मिलना भारत की कम लागत वाली विनिर्माण क्षमता को दिखाता है। ये दलदली मैदानों से लेकर उच्च ऊंचाई वाले ठंडे रेगिस्तानों तक विभिन्न इलाकों में संचालन करने में सक्षम है। भारतीय सेना भी इस ट्राजन तोप का परीक्षण कर चुकी है।
इसके अलावा इस 52-कैलिबर टोड गन सिस्टम को भारत में बनाया गया है और कई सबसिस्टम स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं, जिसमें सहायक पावर यूनिट, कंट्रोल पैनल और रोलिंग गियर असेंबली शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, आने वाले महीनों में गन सिस्टम की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
भारत के हथियारों को लेकर आर्मेनिया का प्रेम
ये कोई पहली बार नहीं है जब आर्मेनिया ने भारत से हथियार खरीदे हों। इससे पहले पिनाका मल्टी-बैरल लॉन्चर सिस्टम के पहले लॉन्चर और संबंधित उपकरणों की आपूर्ति भी आर्मेनिया में आ गई है। ये सिस्टम विभिन्न प्रकार के गोला बारूद का संचालन करते हैं, जिसमें गाइडेड रॉकेट और एरिया डिनायल म्यूनिशन शामिल हैं। इसके साथ ही भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित आकाश एंटी-एयर सिस्टम के लिए भी ऑर्डर दिया है। इसके अलावा इसमें आर्टिलरी गन और गोला बारूद भी शामिल है।