India News (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal Net Worth: राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी थे। आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियर अरविंद केजरीवाल ने साल 2012 में ‘आम आदमी पार्टी’ नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई और वे इस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। 2025 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल अचल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के पास चल संपत्ति 3.46 लाख रुपये और अचल संपत्ति 1.70 करोड़ रुपये है। अगर नकदी की बात करें तो केजरीवाल के पास 50,000 रुपये नकद और उनके अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2.96 लाख रुपये जमा हैं। हालांकि, उनके नाम पर कोई घर और कार नहीं है।

2015 में कितनी संपत्ति थी?

साल 2015 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अरविंद केजरीवाल ने अपनी संपत्ति की कीमत 2.1 करोड़ बताई थी। हालांकि, 2020 में उनकी संपत्ति बढ़कर 3.44 करोड़ हो गई थी। यानी पांच साल सीएम रहने के बाद केजरीवाल की कुल आय में 1 करोड़ 30 लाख का इजाफा हुआ था। केजरीवाल दंपत्ति की कुल संपत्ति ₹4.23 करोड़ है।

  • 2020 में: ₹3.4 करोड़
  • 2015 में: ₹2.1 करोड़

मुख्यमंत्री के रूप में कितनी सैलरी मिली?

दिल्ली के सीएम को हर महीने 4 लाख रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। इसके साथ ही रहने के लिए सरकारी बंगला, कार और ड्राइवर के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। इन खर्चों के लिए भत्ता भी दिया जाता है, जिसमें सुरक्षा और यात्रा भी शामिल है।

धर्म परिवर्तन के नहीं रुक रहे मामले! पैसो के लालच से गरीबो का उठा रहे फायदा, शुरू हुआ पुलिस का एक्शन

भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र, पहली बार देश के 21 राज्यों में बीजेपी की सरकार, दिल्ली जीत के बाद BJP-RSS का मास्टर प्लान हुआ लीक