India News (इंडिया न्यूज़),Chandrayaan 3 Mission Updates: “मानो कोई बच्चा चंदमामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां स्नेहपूर्वक देख रही हो” ये शब्द मेरे नहीं बल्कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का हैं। जब से चंद्रयान -3 की चंद्रमe के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिग कराई गई है। तब से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्र्व में सुर्खियों में बना हुआ है।

 

चंद्रयान -3 से जु़ड़ा एक वीडियो शेयर

हर रोज इसरो चंद्रयान -3 से जुड़ी कोई ना कोई रोचक जानकारी सांझा करता रहता है। इसी कड़ी में इसरों ने चंद्रयान -3 से जु़ड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में जो कुछ लिखा है वो आपको इमोशनल करने के लिए काफी हैं। बता दें सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया और रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैद किया गया है। इस कैप्चर किए गए वीडियों को शेयर करते हुए इसरो ने लिखा है कि ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आँगन में अठखेलियाँ कर रहा हो, और माँ स्नेहपूर्वक देख रही हो।

पेलोड के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सल्फर

बता दें हाल ही में भारत के मिशन ‘चंद्रयान-3’ को एक बड़ी सफलता मिली थी। ISRO ने मंगलवार 29 अगस्त को एक पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी थी कि रोवर पर लगे पेलोड के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सल्फर, ऑक्सीजन और अन्य तत्वों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है और हाइड्रोजन की खोज जारी है।

आज चंद्रमा की सतह को छू चुका लैंडर मॉड्यूल

गौरतलब है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चांद पर जाने के तीसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आज चंद्रमा की सतह को छू चुका है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला एलएलएम ने 23 अगस्त बुधवार की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया था। इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ (रूस) के बाद चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला चौथा देश बन गया ।

यह भी पढ़े-