India News (इंडिया न्यूज़),Ashadha Month 2024: आषाढ़ का महीना चौथा महीना होता है। इस महीने से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है, वातावरण में बदलाव होता है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना देवी दुर्गा, विष्णु जी, सूर्य देव की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। इस महीने से देवी-देवताओं का विश्राम समय शुरू होता है जो चार महीने तक रहता है। इसे चातुर्मास कहा जाता है, तो चलिए जानते हैं 2024 में आषाढ़ का महीना कब से शुरू हो रहा है।
आषाढ़ मास का डेट
आषाढ़ मास 23 जून 2024 से शुरू हो रहा है, यह महीना 21 जुलाई 2024 को समाप्त होगा। इसके बाद सावन का महीना शुरू होगा। आषाढ़ मास में जप, तीर्थ दर्शन से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है।
आषाढ़ मास का महत्व
आषाढ़ मास को मनोकामनाएं पूरी करने वाला महीना कहा जाता है। इस महीने में पौराणिक महत्व के मंदिरों और प्राचीन तीर्थों के दर्शन करने चाहिए। आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। श्रीहरि की पूजा करने से विचारों में शुद्धता आती है और जीवन सुखमय बनता है। वहीं आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में देवी की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
आषाढ़ माह 2024 व्रत और त्योहार
- 23 जून 2024 (रविवार) – आषाढ़ माह शुरू
- 25 जून 2024 (मंगलवार) – कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी, पंचक शुरू
- 2 जुलाई 2024 (मंगलवार) – योगिनी एकादशी
- 3 जुलाई 2024 (बुधवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 4 जुलाई 2024 (गुरुवार) – मासिक शिवरात्रि
- 5 जुलाई 2024 (शुक्रवार) – आषाढ़ अमावस्या
- 6 जुलाई 2024 (शनिवार) – आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
- 7 जुलाई 2024 (रविवार) – जगन्नाथ रथ यात्रा
- 9 जुलाई 2024 (मंगलवार) – विनायक चतुर्थी
- 16 जुलाई 2024 (मंगलवार) – कर्क संक्रांति
- 17 जुलाई 2024 (बुधवार) – देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
- 19 जुलाई 2024 (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- 20 जुलाई 2023 (शनिवार) – कोकिला व्रत
- 21 जुलाई 2024 (रविवार) – गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा