Ashram Flyover Reopen: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आश्रम फ्लाईओवर को जनता के लिए खोला जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका उद्घाटन कर जनता को होली का तोहफा सौंपा है। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने जनता को बधाई दी है।
आज बहुत खुशी का दिन- CM केजरीवाल
फ्लाईओवर का उद्घाटन करते समय सीएम केजरीवाल ने जनता को बधाई दी है। उन्होनें कहा- ‘आज बहुत खुशी का दिन है। पहले सुबह और शाम घंटों का जाम लगा करता था लेकिन अब इससे निजात मिलेगी। अब आप DND से एम्स तक बिना रेड लाइट के पहुंच सकते हैं।’
उन्होनें आगे कहा कि हाई टेंशन वायर की वजह से फ्लाईओवर पर अभी हेवी व्हीकल वाहन नहीं चल पाएंगे। आप आदमी पार्टी की सहराना करते हुए सीएम ने कहा कि दिल्ली में कुल 101 फ्लाईओवर और अंडर पास है, जिसमें से 27 हमारी सरकार ने बनाएं हैं।
15 और फ्लाईओवर पर चल रहा काम
इतना ही नहीं सीएम ने ये भी कहा ‘दिल्ली में अभी 15 ऐसे और फ्लाईओवर बन रहे हैं, जो जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे।’ उन्होनें कहा कि सड़कों के सौंदर्यीकरण पर आप सरकार काम कर रही है। PWD की तकरीबन 1480 किलोमीटर की सड़कों को साफ और सुंदर बनाया जाएगा।
5 बजे से जनता के लिए खुल जाएगा फ्लाईओवर
जामकारी के लिए बता दें कि फ्लाईओवर को आज शाम 5 बजे से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके खुलने से दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन आसान हो जाएगा और यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें- 7 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे कोनराड संगमा, PM मोदी भी होंगे शामिल