India News ( इंडिया न्यूज़ ) Asthma Causing Foods: सर्दियों में कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती है। खासकर जिन्हें कई समस्या होती है उन्हें ज्यादा परेशानी होती है। वहीं ठंड के मौसम में अस्थमा के मरीजों की समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। इस मौसम में ठंडक की वजह से व्यक्ति को सांस लने में काफी परेशानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में अस्थमा के मरीजों की सांस की नलियों में सूजन हो सकती है जिसकी वजह से मरीज को सांस लेने में परेशानी हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलवा कुछ ऐसी चीजें भी है जिनसे अस्थमा के मरीजों को परहेज करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अस्थमा के मरीजों को किन चीजों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए।

चाय और कॉफी का न करें सेवन

सर्दियों के मौसम में एक कप चाय या कॉफी से बॉडी को गर्माहट मिलती है लेकिन अस्थमा के मरीजों को चाय या कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय या कॉफी से अस्थमा के मेरीजों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय-कॉफी पीने से गैस की समस्या होती है जिससे अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

ठंडी और खट्टी चीजों का न करें सेवन

सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइसक्रीम, अचार, दही आदि, बता दें इन चीजों का सेवन करने से अस्थमा तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए इन चीजों से अस्थमा के मरीज को परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़े – Deepika Padukone Viral Video: Tiger 3 के ट्रेलर से ज्यादा देखी गई दीपिका पादुकोण की यह रील