India News (इंडिया न्यूज), Kangana On Atul Subhash Case: इस वक्त पूरे देश में एक नाम की चर्चा खूब हो रही है, वो नाम है अतुल सुभाष का। जिसने मौत के बाद अपने आपको अमर करके चला गया। दरअसल पूरा मामला ये है कि, अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली, लेकिन आत्महत्या करने से पहले सुभाष ने 90 मिनट का वीडियो बनाया और 24 पन्नो का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने अंतिम इच्छाएं बताई है। इस पर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कोई पुरुष आयोग तो कोई पुरुष मंत्रालय की मांग कर रहा है। इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने कही ये बात

अतुल सुभाष सुसाइड केस पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत का कहना है कि ‘ऐसे मामलों के लिए अलग से बॉडी होनी चाहिए। जब ​​तक शादी भारतीय परंपराओं से बंधी है, तब तक ठीक है। लेकिन लोग सांप्रदायिकता और समाजवाद के नाम पर शादी को धंधा बना देंगे… यह निंदनीय है। उस लड़के (अतुल) से जबरन वसूली की जा रही थी, जो उसकी क्षमता से बाहर थी। युवाओं पर इतना बोझ नहीं होना चाहिए। लड़के ने दबाव में आकर ऐसा कदम उठाया है।’ ‘मामला निंदनीय है लेकिन…’ कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘मैं स्तब्ध हूं। उसका वीडियो दिल दहला देने वाला है… यह मामला साम्यवाद, समाजवाद और नारीवाद से भरा हुआ है। करोड़ों की उगाही करना जो उनकी क्षमता से परे था, निंदनीय है… फिर भी, हम एक गलत महिला का उदाहरण नहीं दे सकते जो दूसरी महिलाओं को परेशान करे। 99% शादियों में, पुरुष ही दोषी होते हैं।’

वो चाहती थी की… स्पर्श करूं, नहाती नहीं थी इसलिए नहीं बनाता था शारीरिक संबंध, अतुल सुभाष ने सुसाइड नोट में किए कई बड़े खुलासे

क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु में समस्तीपुर के रहने वाले अतुल सुभाष की शादी जौनपुर की निकिता से हुई थी। दोनों बेंगलुरु में रहते थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि, अतुल ने अपनी जान लेने की सोची। अगर अतुल मरने से पहले अपना वीडियो नहीं बनाया होता तो आज लोगों को उनकी सच्चाई पता नहीं चलती। अतुल ने मरने से पहले 90 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया और 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उनके परिवार वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

‘मेरे बेटे ने जितने आरोप…’, पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान देने वाले अतुल के पिता के दर्द को सुनकर फफक-फफक कर रो पड़ेंगे आप