India News (इंडिया न्यूज),PM Modi Moscow Visit: ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने शनिवार (6 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी वियना यात्रा को ‘विशेष सम्मान’ बताया। उन्होंने कहा कि वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में 9 जुलाई को मास्को से ऑस्ट्रिया जाएंगे। पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। वियना में अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और चांसलर नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।
IND vs ZIM: IPL के ‘शेर’, जिम्बाब्वे के सामने ढेर, यंग टीम इंडिया की बैटिंग हुई फ्लॉप -IndiaNews
भारतीय पीएम 40 साल में पहली बार ऑस्ट्रिया का दौरा करेंगे
ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने कहा कि, ‘मैं अगले सप्ताह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वियना में स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह चालीस से अधिक वर्षों में मेरे देश में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा कि, हमें अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर बेहतरीन सहयोग के बारे में बात करने का अवसर मिलेगा। आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 में ग्लासगो में COP 26 के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने तत्कालीन ऑस्ट्रियाई चांसलर अलेक्जेंडर शालेनबर्ग के साथ चर्चा की थी। जो अब देश के विदेश मंत्री हैं।
ब्रिटेन के नए PM बनने पर राहुल गांधी ने Starmer को दी बधाई, पूर्व PM ऋषि सुनक के लिए भी लिखी ये बात
भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत का कार्यक्रम
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करने वाले हैं। शुक्रवार को विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने ऑस्ट्रिया को एक ‘महत्वपूर्ण मध्य यूरोपीय देश’ बताया, जो बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों, स्टार्ट-अप क्षेत्रों, मीडिया और मनोरंजन में द्विपक्षीय सहयोग के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।
दोनों देशों के बीच पिछले साल हुआ यह सौदा
उन्होंने भारत-ऑस्ट्रिया के बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों पर भी प्रकाश डाला। जिसमें फरवरी 2024 में भारत-ऑस्ट्रिया स्टार्ट-अप ब्रिज का हाल ही में शुभारंभ भी शामिल है, जिसने बहुत ही आशाजनक शुरुआत की है। भारत और ऑस्ट्रिया ने पिछले साल मई में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे और द्विपक्षीय साझेदारी के नए क्षेत्रों का विस्तार करने और तलाशने के लिए मिलकर काम करना जारी रखा है।
Jammu Rain: जम्मू में भारी बारिश, अलग-अलग घटनाओं में महिला डूबी, 3 घायल -IndiaNews