Auto Expo 2023: देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल शो यानी कि Auto Expo का आगाज आज बुधवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है। यह शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में लग रहा है। जहां पहले दिन बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान नए वाहनों से पर्दा उठाएंगे।

आज उठेगा 30 कंपनियों के वाहनों से पर्दा

आपको बता दें कि यह ऑटो एक्सपो का 16वां एडिशन है। जहां इस बार शो का थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ रखा गया है। इतना ही नहीं शो के पहले दिन 30 से अधिक वाहन कंपनियां तीन वैश्विक और 75 से अधिक अन्य वाहन पेश करेंगी। इनमें आधे से ज्यादा इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ईंधन चलित वाहन शामिल होंगे।

जानें शो की टाइमिंग

वहीं अगर बात की जाए तो यह सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जबकि वीकेंड में इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है। वहीं इस शो के आखिरी दिन 18 जनवरी को इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी।

Also Read: जोशीमठ के बाद अलीगढ़ के मकानों में आई दरारें, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल