India News (इंडिया न्यूज), Ayodhya News: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद अफजाल अंसारी के विवादित बयान के बाद अयोध्या के संतों ने नाराजगी जाहिर की है। हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने अफजाल अंसारी पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों से समाज और क्या उम्मीद कर सकता है। वह साधु-संतों का अपमान करेंगे, सनातन का अपमान करेंगे, वह उस पार्टी के सांसद हैं जिसके मुखिया कहते हैं कि महंत और माफिया में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह सिर्फ सनातन के खिलाफ बोलेंगे। अगर किसी में हिम्मत है तो इस्लाम और ईसाई धर्म के बारे में बोलकर देखे। हम संत हैं, हम कुछ नहीं कर सकते। राजू दास ने आगे कहा कि अगर हम कट्टरपंथी होते तो अफजाल अंसारी को त्रिशूल निकालकर जय सियाराम कहते।

परमहंस आचार्य ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया

तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अफजाल अंसारी को जल्द से जल्द माफी मांग लेनी चाहिए। अगर कोई पैगंबर को कुछ कह देता है तो तन से जुदा के नारे लगने लगते हैं। रसूल के अपमान की चर्चा होने लगती है। जैसे पैगंबर मोहम्मद मुसलमानों के लिए हैं, वैसे ही साधु-संत सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों के लिए हैं। जब सनातन और साधु-संतों के बारे में जानकारी ही नहीं है, तो अफजाल अंसारी को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अफजाल अंसारी राजनीतिज्ञ हैं और उन्हें राजनीति पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर अफजाल अंसारी क्षमता नहीं मांगेंगे तो मैं उनकी जीभ काट दूंगा।

पाकिस्तान के दोस्त ने ही पीठ में घोंपा छुरा, UN में इस मुद्दे पर भारत का दिया साथ, जानें क्यों PM मोदी से दोस्ती करना चाहते हैं एर्दोगन?

अफजाल अंसारी ने क्या कहा था?

समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी ने साधु-संतों को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि वे गांजा पीते हैं। उन्होंने कहा कि गांजा प्रतिबंधित है, लेकिन कई साधु-संत इसे भगवान का प्रसाद बताकर पी रहे हैं। इतना ही नहीं, कुंभ में अगर मालगाड़ी से गांजा भेजा जाता है, तो उसका सेवन किया जाएगा। फिर गांजा अवैध और प्रतिबंधित कैसे है। इसे कानूनी दर्जा मिलना चाहिए।

किसानों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, जानिए 6 हजार से बढ़ाकर कितनी होगी किसान सम्मान निधि की राशि?