India News (इंडिया न्यूज) Baba Ramdev: बाबा रामदेव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भारत स्वाभाविक रूप से हिंदू राष्ट्र है। भारत में रहने वाले लोग, चाहे वे मुस्लिम हों, ईसाई हों या किसी अन्य धर्म को मानते हों, उनके पूर्वज हिंदू हैं और यह परम सत्य है। सभी को इस सत्य को जल्द से जल्द स्वीकार करना चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि आने वाले समय में हम पूरी दुनिया के 500 करोड़ लोगों को योग, आध्यात्म और सनातन के मूल्यों से जोड़ेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक लोग सनातन धर्म को समझें और अपनाएं। यह सनातन धर्म की विजय यात्रा होगी।

पानीपत के गांव नारा में पानी के लिए मचा हाहाकार, समस्या लेकर पंचायत मंत्री के दर पर पहुंचे ग्रामीण, मंत्री के बेटे ने मौके पर ही एक्सईएन को खड़काया फ़ोन

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले बाबा रामदेव?

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि हमने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की वीरता का बड़ा सबूत है। यह नए भारत की सेना है। भारत अपने बॉर्डर और अपने देश की रक्षा करना जानता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों की सहायता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यहाँ मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मालूम हो, कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए योग गुरु रामदेव कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। यहां उन्होंने ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा उद्यान में योग साधकों को योगाभ्यास करवाया। बाबा रामदेव ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र से एक नए युग की शुरुआत होगी। महाभारत के दौरान इसी धरती से श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। आज उसी धरती से योग धर्म का आह्वान किया जाएगा। इस योग दिवस में एक लाख से ज्यादा लोग भाग लेंगे, ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र और पूरे हरियाणा से 10 लाख लोग भाग लेंगे।

कार्यक्रम में सीएम सैनी करेंगे शिरकत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। सीएम नायब सैनी के साथ कई भाजपा नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़ेंगे और देशवासियों को योग के बारे में अपना संदेश देंगे। ब्रह्मसरोवर के तट पर एक साथ 1 लाख से अधिक लोगों को योग कराने का लक्ष्य रखा गया है।

बाबा रामदेव ने गिनाए योग करने के फायदे

बाबा रामदेव ने कहा कि योग से लोगों की जीवनशैली बेहतर हो रही है। योग से कई भयंकर बीमारियों का भी इलाज हो रहा है। योग हमें कई बीमारियों से बचाता है। योग हमें मानव धर्म से राष्ट्र धर्म से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत न्यायपालिका, कार्यपालिका और गांव-गांव से इतने लोग योग अपना रहे हैं और बीमारियों को मात दे रहे हैं।

एचसीएस परीक्षा पास कर अभी अंडर ट्रेनिंग ही थी हरियाणा की ‘ये बेटी’, इतने में ही यूपीएससी भी हुई क्लियर, आगामी 25 जून को जाएगी ट्रेनिंग पर