Bad Cholesterol: खराब लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी की वजह से लोगों में खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के लेवल की जांच हमेशा करवाते रहना चाहिए। खराब कोलेस्ट्रॉल से दिल की बीमारियां और स्ट्रोक जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि अपनी जीवनशैली में छोटे-मोटे बदलाव के साथ ही इसे कंट्रोल में किया जा सकता है।
दरअसल कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं- गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)। यानी अगर किसी को भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो उसे दवाईयां खाने के बजाय कुछ फलों को छिलकों के साथ खाना चाहिए। क्योंकि इन फलों के छिलकों में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो कोलेस्ट्रॉस के लेवल कम करने में विशेष मदद करती हैं तो चलिए जानते हैं इन फलों के बारे में…
नाशपाती-
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोगों को नाशपाती खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके छिलके में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना अपनी डाइट में एक नाशपाती को शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल मे किया जाता है।
चीकू-
ज्यादातर लोगों को चीकू खाना पसंद नहीं होता है। लेकिन यह हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में बेहद फायदेमंद है। जितना यह हेल्दी चीकू होता है, उतना ही हेल्दी इसका छिलका भी रहता है। वहीं चीकू के छिलके में आयरन और पोटेशियम समेत कई न्यूट्रिएंट्स पाये जाते हैं।
सेब-
सेब के छिलके में भी खूब मात्रा में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एक सेब खाने से न सिर्फ दिल की बीमारियों से दूर रहेंगे साथ ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी छुटकारा पाएंगे।
कीवी-
अक्सर लोग कीवी को छीलकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को भी रोजाना कीवी जरूर खाने चाहिए।
Also Read:
- Israel-Hamas War: मैदान-ए-जंग में मारी गई ‘शांति’, थी हमास की टॉप महिला लीडर
- CM Nitish Kumar: नीतीश के बयान ने मचाया सियासी बवाल, लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में पड़ सकती है दरार!