उत्तर प्रदेश के बलिया में 17 वर्षीय लड़की का अगवा करने और उससे दो महीने तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि बिहार निवासी आरोपी पारस चौधरी (19) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की को चौधरी ने पिछले साल 15 नवंबर को अगवा कर लिया था। इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर पारस चौधरी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पीड़िता की हुई मेडिकल जांच
पुलिस ने कहा कि मामले की एफआईआर में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अन्य प्रासंगिक धाराओं को जोड़ा गया है। थानाध्यक्ष कुड़वार संदीप कुमार राय ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीया एक किशोरी के साथ रिश्तेदारी में आये युवक सौरभ अग्रहरि (19) निवासी मायंग ने दुष्कर्म किया, जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
दो महीने तक किया दुष्कर्म
पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि दो दिन पहले लड़की को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की ने बयान दिया है कि पारस ने उसे अगवा कर लिया था और उसे तेलंगाना के हैदराबाद और फिर बिहार में भागलपुर ले गया, जहां उसने दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया।