India News (इंडिया न्यूज),Balochistan: जहाँ एक तरफ भारत और पाक के बीच अच्छी खासी जंग छिड़ी हुई है तो वहीँ दूसरी तरफ पाक को एक और बड़ा झटका लग गया है। तनावभरे माहौल के बीच बलूचिस्तान को आजाद घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा खुद बलूच लेखक मीर यार बलूच ने की है। दरअसल, मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट सांझा करते हुए बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान कर दिया है। वहीँ बलूच लेखक मीर यार बलूच ने बलूचिस्तान की आजादी का ऐलान करते हुए संयुक्त राष्ट्र से अपना शांति मिशन भेजने की मांग की है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने भारत से भी एक बड़ी मांग की है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में अपने लिए दूतावास की मांग उठाई है।

एक मिनट के अंदर 4000 से ज्यादा राउंड फायर…,भारत के वो दो तकनीक जो सेना के लिए बने रक्षा कवच, रोक दिए 50 से ज्यादा ड्रोन, पावर जान बड़े-बड़े देशों के उड़े होश

बलूचिस्तान हुआ आजाद

पाकिस्तान से निजात मांगते हुए बलूच लेखक मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, आतंकवादी पाकिस्तान का पतन निकट है, इसलिए जल्द ही संभावित घोषणा की उम्मीद है। हमने अपनी स्वतंत्रता का दावा किया है और हम भारत से अनुरोध करते हैं कि वो दिल्ली में बलूचिस्तान का आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोलने की इजाजत दे।

भारत से की ये मांग

इसके साथ ही पाकिस्तान को आतंकी कहते हुए मीर यार बलूच ने आगे लिखा कि हम संयुक्त राष्ट्र से भी अनुरोध करते हैं कि वो बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य की स्वतंत्रता को मान्यता दे और मान्यता के लिए अपना समर्थन देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों की बैठक बुलाए। मुद्रा और पासपोर्ट छपाई के लिए अरबों डॉलर जारी किए जाने चाहिए। वहीँ भारत से अनुरोध करते हुए उन्होंने कि वो दिल्ली में बलूचिस्तान का आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोलने की इजाजत चाहते हैं।

कुछ ही घंटों में पाक हो जाएगा तबाह, ऑपरेशन सिंदूर के बाद डूब जएगा दुश्मन देश,भारत ने बिना बताए चिनाब में छोड़ा पानी