India News (इंडिया न्यूज), Basant Panchami 2024: हिंदी कलेंडर के अनुसार, बसंत पंचमी आज यानी 14 फरवरी 2024 को मनाया जा रहा है। यह त्योहार ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का विशेष दिन के रुप में मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी के दिन रवि योग, रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसके कारण इस शुभ दिन पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से आपको दोगुना शुभ फल प्राप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र में मां सरस्वती को बुद्धि, विवेक और ज्ञान की देवी कहा जाता है। वहीं, मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ही मां शारदा प्रकट हुई थीं। इसलिए इस शुभ अवसर पर उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कुछ चीजों को शामिल करें। तो चलिए जानते हैं मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण सामग्री के बारे में..
बसंत पंचमी का शुभ समय
पंचांग के अनुसार इस बार की बसंत पंचमी 13 फरवरी को दोपहर 2:41 बजे शुरू होकर अगले दिन यानी आज 14 फरवरी को दोपहर 12:09 बजे समाप्त होनी चाहिए।
पूजा का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी के दिन 14 फरवरी 2024 को पूजा का शुभ समय सुबह 7:01 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक है।
पूजन सामग्री की सूची: मां की पूजा के लिए पीले फूल, पीला अक्षत, सुपारी, दूर्वा, केसर, मां सरस्वती की मूर्ति, गणेशजी की मूर्ति, गंगा जल, तुलसी के पत्ते, पीली साड़ी, चुनरी, नारियल, किताब, सिक्का सरस्वती, पान का पत्ता, पीले रंग का गुलाल, पूजा के लिए छोटी चौकी, इत्र, कलम, स्याही का बर्तन, वाद्य यंत्र, हवन कुंड, पंचमेवा, सूखा नारियल, आम का पत्ता, तिल, धूप, दीपक, रोली, मौली, कपूर, घी। कलश और भोग में राजभोग, मालपुआ, सूजी का हलवा, बूंदी, पीले चावल और बेसन के लड्डू चढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़े-
- Aaj Ka Rashifal: वसंत पंचमी के दिन जानें अपने राशि का हाल, क्या कहता है आपका राशिफल
- Karnataka News: इस मामले में डिप्टी सीएम शिवकुमार की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस किया ने दर्ज केस