India News (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा चुनावी नतीजे के बाद अब कांग्रस को हरियाणा में नेता विपक्ष का चयन करना होगा, लेकिन विधायक दल की बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन किया है। हम आपको जानकारी के लिए बताते दें कि, 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होने वालों विधायक दल की बैठक से पहले 30 विधायक गुरुवार की देर शाम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पहुंचें। जानकारो के मुताबिक आज की बैठक भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा बुलाई गई थी।
इस बैठक में हुड्डा समर्थक 30 विधायक शामिल हुए। खुद हुड्डा को मिला कर यह आकड़ा 31 हुआ। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि, इस बैठक में सिर्फ हुड्डा खेमे की विधायक ही पहुंचे थे। बाकी 6 विधायक जो हुड्डा गुट के नहीं है। वह बैठक में शामिल नहीं हुए। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस के कुल 37 विधायक जीत कर आए है।
कांग्रेस आलाकमान प्रदेश के नेताओं से नाराज
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद से कांग्रेस आलाकमान प्रदेश के नेताओं से नाराज चल रहे हैं। खराब प्रदर्शन और गुटबाजी के कारण कांग्रेस आलाकमान नाराज बताए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करके कांग्रेस आलाकमान और विरोधियों को मैसेज देने की कोशिश की है। यह बैठक को आयोजित किया गया था ताकि विरोधी खेमे तक एक बड़ा संदेश यह पहुंचाया जाए कि, विधायकों का समर्थन किसके पास है।
दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप
क्यों नहीं आए 6 विधायक?
हरियाणा में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होने से पहले दिल्ली में हुड्डा आवास 30 विधायक पहुंचे। हुड्डा को मिलाकर ये आंकड़ा 31 तक पहुंचा। लेकिन इस बैठक से 6 विधायकों ने दूरी बनाकर रखा। इन विधायकों में से 2 विधायक कुमारी सैलजा के खेमे के विधायक बताये जा रहे हैं। एक आदित्य सुरजेवाला जोकि रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं। इन तीनों विधायकों के अलावा बाकी तीन एंटी हुड्डा खेमे के विधायक हैं। जो विधायक इस बैठक शामिल नहीं हुए हैं। इनमें नाम चंद्रमोहन बिश्नोई, सैली चौधरी, अकरम खान, रेणु बाला, आदित्य सुरजेवाला और नरेश सेलवाल हैं।