India News (इंडिया न्यूज़), Benefits of Garlic: गार्लिक हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे गुण होते हैं जो कि हमारी बॉडी के लिए लाभदायक होते हैं, साथ ही स्वस्थ शरीर और स्किन के लिए भी गार्लिक काफी अच्छा होता है। अपनी शारीरिक समस्याओं के लिए आपने कई बार गार्लिक का इस्तेमाल तो जरूर किया होगा। लेकिन क्या कभी आपने गार्लिक का इस्तेमाल स्किन के लिए किया है? अगर नहीं किया है तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके क्या हैं फायदें।
आपको बता दें कि, गार्लिक आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आप स्किन के पिंपल से लेकर झुर्रियों तक को ख़त्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं हमारी स्किन के लिए इसके फायदों के बारे में।
पिम्पल से मिलेगा छुटकारा
गार्लिक की मदद से आप अपने पिंपल्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको पिंपल्स की समस्या ज्यादा है तो गार्लिक पेस्ट तैयार करे। अब इस पेस्ट में आधा चम्मच वाइट विनेगर मिलाएं। अब इस पेस्ट को पिम्पल पर अच्छी तरह से लगा ले। इससे आपके पिंपल्स कम हो जायेगे। गार्लिक में स्ट्रेच मार्क का इलाज छिपा हुआ होता है। अगर आपकी स्किन पर स्ट्रेच मार्क है तो गार्लिक से आप इसका इलाज कर सकते हैं।
उपयोग विधि-
इसके लिए सबसे पहले 1 बड़े चम्मच में सरसों के तेल को गर्म करें। इसमें दो से तीन गार्लिक डालें। अब गार्लिक को हल्का सा ब्राउन करके इसे आंच से उतार लें और थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दे। हल्का गुनगुना रहने पर आप इस तेल से स्ट्रेच मार्क पर मसाज करें। इससे कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क दूर हो जाएंगे।आप भी पिम्पले और स्ट्रेच मार्क्स के लिए गार्लिक से इलाज कर सकते है। ये आपको आपकी समस्या से रहत देगा।
ये भी पढ़े- Drink Chia Seeds : इस चीज के साथ मिलाकर पिएं चिया सीड्स, मिलेंगे अनगिनत फायदे