India News ( इंडिया न्यूज़ ), Benefits of walking barefoot: सुबह टहलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसके कई सारे लाभ मिलते हैं। क्योंकि इससे हमारी सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। वैसे तो किसी भी वॉक करने के फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बिना चप्पल पहने घास पर चलना कितना बेनिफिट है? आपके सेहत के लिए। नंगे पैर घास पर चलने से कई सारे फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि, बिना चप्पल के घर पर चलने के क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

इम्यूनिटी में मजबूती

बता दें कि, नंगे पैर चलने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह आपके पुराने दर्द में असरदार रहता है। बस इतना ही नहीं बल्कि, नंगे पैर चलने से नींद से जुड़ी समस्याएं भी कम होती है। साथ ही यह आपकी आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मदद मिलती है।

तनाव से छुटकारा

सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने से मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही ऐसा नियमित करने से तनाव और टेंशन भी दूर करने में मदद मिल सकती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सुबह-सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है। क्योंकि नंगे पैर घास पर चलने से इसका सीधा फायदा आपकी आंखों को होता है। जब हरी घास पर नंगे पैर चलते हैं तो आपके पैरों के तलवों के कुछ एक्यूप्रेशर प्वाइंट पर दबाव पड़ता है। ये प्वाइंट शरीर के कई अंगों को सीधा प्रभावित करते हैं, जिसमें से एक अंग हमारी आंखें भी हैं।

एलर्जी से राहत

घास पर पड़ने वाली ओस आपके शरीर के लिए कई वजहों से फायदेमंद हो सकती है। सुबह के समय ओस से भरी घास पर चलना एक तरह की थेरेपी है। इसको अंग्रेजी में ग्रीन थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। नंगे पैर हरी घास पर चलने से पांवों के नीचे मौजूद कोशिकाओं से जुड़ी नर्व्स एक्टिव होती। साथ ही दिमाग तक संकेत पहुंचाने का काम होता है। इससे एलर्जी में आराम मिलता है।

ये भी पढ़े- Hair Tips : सफ़ेद बालों को काला, लंबा और घना बनाने के लिए लगाएं ये चीज कुछ ही दिनो में बढ़ जाएंगे बाल