Bhagwant Maan Meets Governor
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Bhagwant Maan Meets Governor विधानसभा चुनाव में पंजाब में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह यहां राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले और सभी विधायकों का उन्होंने समर्थन सौंपकर प्रदेश में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने दावा स्वीकार कर भगवंत मान को पंजाब में अगली सरकार बनाने का आमंत्रण दिया।
खटकड़ कलां में समारोह 16 को शपथ ग्रहण समारोह
भगवंत मान पहले तय तारीख के अनुसार 16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे। कल उन्होंने दिल्ली में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। भगवंत मान शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में 12.30 बजे शपथ लेंगे। समारोह में केजरीवाल सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। भगवंत मान ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत पंजाब के सभी लोगों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा, हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। पार्टी पंजाब की तरक्की के लिए काम करेगी।
पब्लिक की सेवा होगी हमारी प्राथमिकता : भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा, हम ऐसे ऐतिहासिक फैसले होंगे जो पहले कभी नहीं लिए गए होंगे। मंत्रिमंडल भी बेहतर बनाएंगे। पंजाब के लोगों की सरकार होगी और राज्य को नई दिशा में ले जाने के लिए हम पूरी ताकत लगा देंगे। प्रदेश की जनता से किए सारे वादे हम निभाएंगे। भगवंत मान ने कहा, जनता की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य होगा। पब्लिक सेवा हमारी प्राथमिकता होगी। मान ने कहा, उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग शपथ ग्रहण समारोह में पहुंंचेंगे। उन्होंने कहा, वह शहीद भगत सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
पंजाब के कई दिग्गजों को एक साथ ले गई है आप की सुनामी
पंजाब में केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ की सुनामी में मुख्यमंत्री चरण जीत चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजौत सिंह सिद्धू और पूर्व मुख्यमंत्री केप्टिन अमरेन्द्र सिंह एवं प्रकाश सिंह बादल तथा सुखबीर सिंह जैसे कई बड़े नेता बह गए है ।पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी बने हरीश चौधरी भी हार गए हैं। वह उत्तराखंउ में मैदान में थे। वहां उनकी पार्टियों को मिली हार से उनका राजनीतिक कद प्रभावित होने के आसार है।
Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube