India News (इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मणिपुर सरकार ने अपना फैसला सुनाया है। सरकार ने आज (बुधवार) इसे लेकर सीमित लोगों की संख्या के साथ इजाजत दे दी है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया था कि मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड से इस यात्रा की शुरुआत करने की अनुमति नही दी है। जिसकी वजह से किसी दूसरे जगह से यात्रा की शुरुआत की जाएगी।
केंद्र सरकार पर निशाना
कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए शुरु किया जा रहा है। पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब संसद का दरवाजा चर्चा के लिए बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से इस यात्रा को शुरु किया जा रहा है। बता दें कि मई 2023 में दो समुदायों की हिंसा की वजह मणिपुर काफी प्रभावित हुआ। जिसमें लगभग 200 की मौत हो गई।
इन राज्यों से जाएगी यात्रा
Bharat Jodo Nyay Yatra कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से शुरु होगी। यह यात्रा करीब 6,700 किलोमीटर दूरी तय करेगी। जिसमें 15 राज्यों को कवर करते हुए मुंबई में खत्म होगी। 15 राज्यों में असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, नगालैंड, झारखंड, ओडिशा, बिहार,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा तय किया गया था। लोकसभा चुनाव के नजरीय से इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।
Also Read:
- Charminar Express Incident: तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, घटना में पांच लोग घायल
- Ram Mandir: चरण पादुका लेकर रामेश्वरम से पैदल अयोध्या आ रहे श्रीनिवास शास्त्री, अब तक कर चुके हजारों किमी की यात्रा
-
Haryana Political Turmoil 2023 : सियासी उठापटक का गवाह रहा हरियाणा