India News (इंडिया न्यूज़), Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता गांधी राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। इसी क्रम में आज (मंगलवार) यह यात्रा बिहार के पूर्णिया पुहंची। इसके बाद यह यात्रा कटिहार के रास्ते होते हुए बंगाल जाएगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्णिया के लोगों के साथ काफी बातचीत की है। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है। इस दौरान गांव के लोगों ने उन्हें गिफ्ट भी दिया है।
चौपाल
Rahul Gandhi in Bihar
यात्रा के बीच में राहुल गांधी एक जगह पर रुकें। जहां उन्होंने एक किसान के घर रुककर चाय की चुस्की ली है। इस दौरान खटिया पर बैठकर लोगों से बात करते दिखें।
दिल से स्वागत
Rahul Gandhi in Bihar
इस यात्रा के दौरान पूर्णिया की एक महिला ने राहुल गांधी को गुलदस्ता के रुप में हरा मक्के का पैधा दिया। इस इलाके में मक्के की खेती की जाती है।
बिहारी गिफ्ट
Rahul Gandhi in Bihar
सीमांचल एरिया में मखाने की भी खेती की जाती है। जिसकी वजह से राहुल गांधी को मखाना का माला पहना कर उनका सौगात किया गया। बाद में एक गमछा भी गिफ्ट किया गया।
कांग्रेस नेता मौजूद
Rahul Gandhi in Bihar
इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी नजर आएं।
Also Read:
- America: अमेरिका में भारत के दूतावास ने भारतीय छात्र पर जानलेवा हमले की निंदा की, जानें क्या कहा
- Weather Update Today: उत्तर भारत सहित Delhi-NCR में कोहरे की साया, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही वर्फबारी