Bharat Jodo Yatra: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 26 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस अभियान के जरिए पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूरे देश में आधी आबादी यानी महिलाओं पर फोकस करते हुए 2 माह तक चलने वाले इस अभियान का नेतृत्व करेंगी।

प्रियंका गांधी महिलाओं के साथ करेंगी पदयात्रा

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर कहा है कि इस अभियान के तहत पद रैलियों और यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश फैलाने के लिए प्रियंका गांधी हर एक राज्य की राजधानी में महिलाओं के साथ पदयात्रा करेंगी। इस अभियान के दौरान महिलाओं से जुड़े हुए और महंगाई के मुद्दे खासतौर पर उठाए जाएंगे।

Also Read: उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.1 तीव्रता