Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में है। जहां राहुल गांधी ने पहले दिन 25 किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ तक उन्होंने दो पड़ाव में पदयात्रा की। बुधवार, 11 जनवरी को मंडी से खन्ना के दौरान हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। लुधियाना जिले के खन्ना में यात्रा ने रात गुजारी। आज गुरुवार सुबह से वह कश्मीर गार्डन से अपनी पदयात्रा की शुरूआत करेंगे। उनकी यह यात्रा समराला चौक पर खत्म हो जाएगी। बिना रुके राहुल गांधी इस दौरान 25 किमी तक चलेंगे। जिसके बाद वह समराला चौक पर सभा के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आपको बता दें कि आज गुरुवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना में प्रवेश करेगी। प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा के दौरान कमिश्नरेट पुलिस किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हैं।

यात्रा मार्ग को 10 जोन में बांटा

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पूरी तरह से की जाएगी। इस पदयात्रा में शामिल VIP लोगों की सुरक्षा तथा यात्रा में शामिल होने वालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए 10 जोन बनाए गए हैं। जिसमें सभी पुलिस मुलाजिम और अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया है कि शहर में पहले से ही ट्रैफिक जाम की काफी समस्या है। इस पदयात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। जो कंट्रोल करना पुलिस के लिए एक बेहद बड़ी चुनौती है।

Also Read: त्रिपुरा CM डॉ. माणिक साहा ने की 10 साल के बच्चे की सर्जरी, जीता सबका दिल