इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Big Conspiracy Of SFJ leader Foiled देश की राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को दहलाने की साजिश रचने के आरोप में जर्मनी से इसके सरगना को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भारत सरकार के आग्रह पर यह गिरफ्तारी की गई।

Jaswinder Singh Multani नाम का यह आरोपी सिखों के लिए अलग पंजाब की मांग करने वाले संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का गुर्गा है और जानकारी के अनुसार उसने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। मुल्तानी को खालिस्तानी आतंकी भी बताया जा रहा है। गौरतलब है कि SFJ अलगावादी गतिविधियों में काफी सक्रिय माना जाता है।

लुधियाना में हुए धमाके से भी जुड़े होने की आशंका (Big Conspiracy Of SFJ leader Foiled)

जर्मनी पुलिस ने बताया कि मुल्तानी की पंजाब में अभी और धमाके करवाने की योजना थी। लुधियाना की जिला अदालत हुए ब्लास्ट से भी उसके लिंक होने की जानकारी सामने आ रही है।

जर्मनी के फिल्म एरफर्ट इलाके में रह रहे मुल्तानी पर अपने पाकिस्तानी सहयोगियों की मदद से पंजाब में कई तरह के हथियारों बड़ी खेप पंजाब में पहुंचाने का आरोप है। इसके बाद ही वह सुर्खियों में आया था। अब भी वह अपने पाकिस्तानी सहयोगियों की मदद से पंजाब में और विस्फोटक भेजने की फिराक में था।

जानिए क्या है एसएफजे (Big Conspiracy Of SFJ leader Foiled)

कहा जाता है कि यूएस-आधारित संगठन SFJ का गठन वर्ष 2007 में किया गया। वर्ष 2019 में केंद्र की मोदी सरकार ने इस पर गैर-कानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत प्रतिबंधित लगा दिया था।

इस साल  नवंबर में NIA ने कनाडा की सरकार से आग्रह किया था कि वो SFJ को आतंकवादी संगठन घोषित करे। गत सितंबर में पंजाब पुलिस ने SFJ मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते मुल्तानी इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। (Big Conspiracy Of SFJ leader Foiled)

Read More : Jammu Kashmir News हत्या की कोशिश के आरोप में जेकेएलएफ चीफ यासीन मलिक के दो भांजे अरेस्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube