India News (इंडिया न्यूज), Londan Thems Bridge: महाकुंभ 2025 की तैयारियों के साथ प्रयागराज दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। इस ऐतिहासिक शहर में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम न सिर्फ लोगों को आकर्षित करता है, बल्कि यमुना नदी के किनारे मौज गिरी घाट भी तेजी से एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। यमुना के किनारे स्थित मौज गिरी घाट का नजारा लंदन के मशहूर टेम्स ब्रिज की याद दिलाता है। प्रयागराज के कीडगंज इलाके में स्थित यह घाट आधुनिकता और प्राकृतिक खूबसूरती का अनूठा संगम है। यहां से आपको यमुना नदी पर बना नैनी ब्रिज और पुराना यमुना ब्रिज दोनों ही देखने को मिलते हैं, जो इसे खास बनाते हैं।
नैनी ब्रिज का अनूठा नजारा
मौज गिरी घाट पर बने हेलीपैड से यमुना नदी पर बने दोनों पुल साफ नजर आते हैं। उत्तर प्रदेश का एकमात्र सस्पेंशन ब्रिज नैनी ब्रिज और उसके ठीक बगल में स्थित पुराना यमुना ब्रिज पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैं। सूरज की पहली किरण से लेकर शाम को सूर्यास्त तक यहां का नजारा दिल को सुकून देता है।
शांति और स्वच्छता का संगम
प्रयागराज विकास प्राधिकरण और नगर निगम के सहयोग से विकसित इस घाट को बेहद खूबसूरत और स्वच्छ बनाया गया है। सुबह की ताजी हवा और सूर्योदय के नजारे का आनंद लेने के लिए सैकड़ों लोग मौज गिरी घाट पहुंचते हैं। वहीं, शाम को सूर्यास्त का नजारा इसे और खास बना देता है। यहां की साफ-सफाई और शांत वातावरण इसे अन्य पर्यटन स्थलों से अलग बनाता है।
भारत के इस शहर में भीख देने वालों पर होगी FIR, पीछे की वजह जान उड़ जाएंगे होश
मुफ्त में लें खूबसूरत नजारे का मजा
मौज गिरी घाट पर जाने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर आप भारत में लंदन के टेम्स ब्रिज का अनुभव करना चाहते हैं तो मौज गिरी घाट आपके लिए सबसे अच्छी जगह है महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के लिए यह घाट आकर्षण का खास केंद्र बन सकता है। इसलिए अगली बार जब आप प्रयागराज आएं तो यमुना के इस घाट पर जरूर जाएं।
उत्तर प्रदेश के इन 42 जिलों में प्राइवेट होगी बिजली, सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गए नए नियम