India News (इंडिया न्यूज़), Bihar News: कहते हैं कि प्यार सरहद की बेड़ियों को तोड़ देता है। ऐसा ही कुछ नजारा बगहा के रामनगर में भी देखने को मिला। सात समुंदर पार से आई विदेशी युवती ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और बिहार के अमित कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। जिनकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई।
आशीर्वाद देने के लिए उभरी भीड़
दूल्हा अमित कुमार वर्ष 2013 में साउथ अफ्रीका गए। जहां जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। इसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी। कुछ साल पहले किम से आंखें चार हुई। फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। किम अपनी माँ के साथ साउथ अफ्रीका से रामनगर में पहुंच गई। साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और नगर निवासी अमित कुमार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
भारतीय संस्कृति से हुई शादी
रामनगर के आर्यनगर मोहल्ला निवासी पीएमवीएस कॉलेज के लेक्चरर प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर और गृहिणी रानी ठाकुर के पुत्र अमित कुमार जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। इसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी। कुछ साल पहले वहां की मूल निवासी किम से आंखें चार हुई। दोनों ने एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। परंतु, भारतीय सभ्यता संस्कृति में विदेशी बहू का मामला फिट नहीं बैठता रहा था। यही स्थिति किम के साथ भी थी। दोनों के घर परिवार को भी यह थोड़ा नागवार लगा। परंतु, बाद में दोनों की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा।
Also Read:
- Assembly Elections 2023: कितने सटीक रहे थे विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल, जानें डिटेल
- Telangana Elections 2023 live Update: तेलंगाना की जनता है तैयार, सुबह सात बजे से मतदान शुरु
- IMD Weather Update: 2023 के हर महीनों में लगभग बिगड़ा रहा मौसम, देशभर में हुई हजारों मौतें; जानें वजह