India News (इंडिया न्यूज़),Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चुक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सुबह जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक पर थे तब उनका एकसीडेंट होते होते रह गया। बता दें मॉर्निंग वॉक के समय बाइकर्स गैंग के 2 सदस्य CM का सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस गए। CM बाइक से टकराने से बचे। उन्होंने बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़ लगा दी।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार सुबह अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से सात सर्कुलर रोड की ओर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6:45 बजे तेज रफ्तार से बाइकर्स बेतरतीब तरीके से मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुस गए। ऐसे में वे सीएम को कट मारते हुए निकल गए। इस दौरान नीतीश कुमार बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़े। बताया जा रहा है कि सीएम नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हिरासत में दोनों बाइकर्स
खास बात ये है कि ये घटना उस स्थान पर हुआ जहां कई वीआईपी रहते हैं। राजद सुप्रीमो की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का आवास भी यहीं है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए हैं। दोनों बाइकर्स को हिरासत में लिया गया है। पटना SSP सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बाइकर्स से पूछताछ हो रही है। बाइक का नंबर बीआर 01 डीके 7148 है। यह किसी हिमांशु कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सात सर्कुलर रोड को बंद कर चेकिंग भी की।
यह भी पढ़े-
- अरुणाचल का विहू कुह महोत्सव, कृषि और सांस्कृतिक घरोहर का प्रतीक, जानें इसकी विशेषता
- इंग्लिश की पढ़ाई को लेकर दारुल उलूम द्वारा जारी किए गए फरमान को लेकर बोले देवबंद के धर्मगुरु: इंग्लिश भी पढ़ाई का एक अभिन्न अंग